Gujarat Municipal Polls Result 2021: BJP फिर मार जाएगी बाजी, अभी तक बनाए हुए है बढ़त!

गुजरात में स्थानीय निकाय के लिए रविवार को हुए चुनाव के मंगलवार को परिणाम सामने आ रहे हैं। अब तक के रुझानों में 6 नगर निगमों में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। जामनगर में बसपा ने तीन सीटों पर जीत प्राप्त की है। सूरत में आम आम आदमी पार्टी का खाता खुला है। पार्टी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां पर कांग्रेस पार्टी खिसकर तीसरे स्थान पर जा पहुंची है। वहीं उसने कई सीटों पर जीत हासिल कर ली है।

21 फरवरी को निकाय चुनाव के लिए मतदान हुए थे। बीजेपी 277 और कांग्रेस 53 सीटों पर आगे चल रही है। सूरत में आप 16 सीटों पर आगे है। अहमदाबाद को छोड़कर कांग्रेस दो अंको पर नहीं पहुंच सकी है। राजकोट की 72 में से 48 सीटं के रुझान आ गए हैं। यहां सभी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। अहमदाबाद सहित सभी 6 नगर निगमों में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है। राजकोट नगर निगम में बीजेपी को बहुमत प्राप्त हो गया है। बीजेपी ने यहां की 72 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज की है। फिलहाल मतों की गिनती जारी है। निकाय चुनावों की 576 सीटों में से 349 के रुझान मिल गए हैं। इसमें से बीजेपी 286 और कांग्रेस 42 सीटों पर आगे हैं।

यह भी पढ़ें: गहलोत सरकार का पहला पेपरलेस Budget बुधवार को, 15 हजार नई नौकरियां, मेडिकल सेक्टर पर रहेगा जोर

बता दे कि गुजरात में 6 नगर निगम में कुल 2,276 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। कोरोना महामारी के बीच हुए 6 नगर निगमों में 42.21 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। गुजरात में चुनाव लड़ने वालों में बीजेपी से 577, कांग्रेस से 566, आम आदमी पार्टी से 470, राकांपा से 91, 228 निर्दलीय और अन्य दलों से 353 प्रत्याशी शामिल हैं।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US