मथुरा महापंचायत में बोलीं Priyanka gandhi: गोवर्धन पर्वत को बचा लें, नहीं तो इसे भी ना बेच डाले सरकार

दिल्ली की सीमाओं पर पिछले तीन महीने से किसानों का आंदोलन चल रहा है। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांगो को लेकर किसान अड़े हुए हैं। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज मथुरा में किसान महापंचायतों को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। महापंचायत में प्रियंका ने कहा कि बीजेपी सरकार अहंकार में डूब गई है। बीजेपी सरकार के अहंकार को भगवान कृष्ण तोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: गहलोत सरकार का पहला पेपरलेस Budget बुधवार को, 15 हजार नई नौकरियां, मेडिकल सेक्टर पर रहेगा जोर

प्रियंका गांधी ने महापंचायत में कहा कि मथुरा की धरती अहंकार को तोड़ती है। बीजेपी सरकार ने भी अन्नदाता के लिए अहंकार पाल लिया है। 90 दिन से किसान दिल्ली की सीमाओं पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। इस दौरान करीब 200 किसान शहीद हो चुके हैं। प्रियंका बोलीं कि पीएम मोदी दुनिया के हर कोने तक पहुंचे लेकिन दिल्ली में किसानों से मुलाकात नहीं कर पाए।
इससे पहले बृजभूमि मथुरा की तरफ बढ़ते काफिली को थाम कर DND हाईवे पर स्वागत के लिए खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी ने मुलाकात की। बता दें कि दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद आंदोलन फिर से तेज करने की तैयारी है। की गति धीमी पड़ी थी। वहीं राकेश टिकैत के आंसुओं ने आंदोलन में जान फूंकी। इसके बाद पश्चिमी यूपी से लेकर पंजाब-हरियाणा तक में किसानों की महापंचायतें हो रही है। किसान महापंचायतों के जरिए किसान नेताओं से लेकर कांग्रेस तक केंद्र सरकार को घेरने में लगी हैं।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US