गुरु गोविन्द सिंह जयंती: पूर्व विधायक मानसिंह ने गुरुद्वारे में की अरदास

गंगापुर सिटी में गुरु गोविंद सिंह जयंती पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने आज स्थानीय गुरुद्वारे में जाकर अरदास की। गुरु पर्व के अवसर पर उन्होंने अमन व शांति की कामना की। गुरुद्वारे में उन्होंने अरदास में संगत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह बहुत ही त्यागी और बलिदानी व्यक्तित्व थे। समाज की रक्षा व उत्थान के लिए उन्होंने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनके त्याग और समर्पण से हमे भी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। उनके साथ मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित, समाजसेवी महेंद्र लोढ़ी, हीरा टेकवानी, पार्षद भवानी गुर्जर आदि मौजूद थे। अंत मे सभी ने लंगर में प्रसादी ग्रहण की।


वार्ड नं. 7 में सभापति का किया सार्वजनिक अभिनन्दन

गंगापुर सिटी के वार्ड नं. 7 में रघुनन्दन डीलर के मकान पर नव निर्वाचित सभापति शिवरतन गुप्ता, उप सभापति वीरेन्द्र शर्मा, पूर्व सभापति श्रीमती गीतादेवी नरूका, वार्ड नं. 6 से पार्षद डॉ. अमरसिंह, वार्ड नं. 7 से बबलू, वार्ड नं. 8 से रूकमणी देवी एवं वार्ड नं. 9 से पार्षद सोनू कोली का सम्मान किया गया।
जिसमें वार्डवासियों नें मांग रखी कि यह चारों वार्ड अत्यन्त पिछड़े वार्ड हैं जिसमें सड़क व पानी व्यवस्था की आवश्यकता है। नये बोर्ड को इन वार्डो की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिए। श्रीमती गीतादेवी नरूका ने कहा कि किन्ही कारणों से वे इन वार्डों का ज्यादा विकास नहीं करा सकी। अब इन वार्डो को प्राथमिकता से लेकर विकास करवाना होगा। नई विकास राशि में से इन वार्डों को ज्यादा प्राथमिकता देनी चाहिए। सभापति शिवरतन गुप्ता नें कहा किउन्हें इन वार्डो का विकास प्राथमिकता के तोर पर करना है। हम एक ठोस प्लानिंग के तहत शहर का विकास करने की कोशिश करंेगे। परन्तु इस कार्य में आप सभी का सहयोग भी जरूरी है। डॉ. मनोज ने वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम को दिनेश सिंहल व कैलाश मंगलम नें भी सम्बोधित किया।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US