जो बाइडेन बने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति, कमला पहली महिला उपराष्ट्रपति

joe biden & kamala harris pic

जोसेफ आर बाइडेन जूनियर यानी जो बाइडेन बुधवार रात अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन गए। वे 78 साल के हैं। देश के मुख्य न्यायाधीश जॉन राब ट्र्स ने शपथ दिलाई। बाइडेन ने अपने परिवार की 127 साल पुरानी बाइबिल पर हाथ रखकर पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसी बाइबिल पर हाथ रखकर उन्होंने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। वहीं कमला देवी हैरिस ने भी उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। 56 साल की कमला हैरिस ने इसी के साथ इतिहास रच दिया। वे पहली महिला, अश्वेत और भारतवंशी उपराष्ट्रपति हैं। भारतीय मूल की कमला हैरिस को सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमायोर ने शपथ दिलाई। हैरिस अमेरिका की 49वीं उपराष्ट्रपति हैं।
कैपिटल हिल यानी अमेरिकी संसद परिसर में हुई इनॉगरल सेरेमनी में बाइडेन ने तय वक्त से 11 मिनट पहले शपथ ली। उन्होंने 128 साल पुरानी बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ ली। महज 14 दिन पहले कैपिटल हिल में हुई हिंसा का जिक्र भी बाइडेन के भाषण में होता रहा।
1940 से 1980 के बीच औसतन 1,612 शब्दों का इस्तेमाल हुआ। 1980 से 2013 के बीच यह बढ़कर 2,120 शब्द हुए। 2013 में ओबामा का भाषण 20 मिनट का ही था। इस दौरान उन्होंने करीब दो हजार शब्द बोले थे। ट्रम्प ने 16 मिनट में 1,433 शब्द बोले थे। बाइडेन ने 22 मिनट में 2,381 शब्दों का भाषण दिया। इसमें बाइडेन ने 12 बार डेमोक्रेसी, 9 बार यूनिटी, 5 बार असहमति और 3 बार डर शब्द का इस्तेमाल किया।
बाइडेन की शपथ से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फस्र्ट लेडी मेलानिया के साथ व्हाइट हाउस छोड़ दिया। जाते-जाते वे बाइडेन के लिए एक नोट भी छोड़ गए। उसमें क्या लिखा है, इसका तुरंत खुलासा नहीं हुआ। उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने भी नई वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस के लिए नोट छोड़ा।
उनकी अनुपस्थिति में उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने सभी परंपराएं निभाई। समारोह में पूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश, बराक ओबामा, बिल क्लिंटन, रिपब्लिकन नेता मैककार्थी, मैक्कोनल और निवर्तमान उपराष्ट्रपति माइक पेंस मौजूद रहे। बाइडन ने सभी को साथ लेकर चलने की बात कही।
पूर्व की परंपराओं के विपरीत इस बार का शपथ ग्रहण समारोह कोरोना वायरस के कारण कुछ फीका रहा। पहले देशभर से लाखों लोग शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचते थे, लेकिन इस बार वहां सीमित संख्या में ही लोगों को आने की अनुमति दी गई थी।

READ MORE: 2 महीने से लापता जैक मा आए दुनिया के सामने, सोशल मीडिया पर छाए…

शपथ ग्रहण समारोह की सुरक्षा में 25 हजार से ज्यादा नेशनल गाड्र्स तैनात थे जिन्होंने समारोह स्थल को किले में तब्दील कर दिया था। शपथ ग्रहण के समय अमेरिकी संसद की ओर जाने वाली सड़कों पर सुरक्षाकर्मी गश्त लगा रहे थे। अमेरिकी संसद भवन के इर्दगिर्द के इलाके पेंसिलवेनिया एवेन्यू और व्हाइट हाउस के आसपास का बड़ा हिस्सा आम जनता के लिए पहले ही बंद कर दिया गया था।
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने पर जो बाइडेन को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। मैं भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए आपके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं। साथ ही उन्होंने कमला हैरिस को भी बधाई दी।खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US