अमेरिका की पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति बनीं कमला हैरिस, US से लेकर भारत तक जश्न

अमेरिका के राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह इस बार अलग देखने को मिला। 46वें राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पदभार ग्रहण करते ही डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों को पलटने वाले आदेश को जारी कर दिया। अमेरिका से लेकर भारत तक जश्न का माहौल है। 78 साल के जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। इसके साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस ने इतिहास रचा है। अमेरिका की 49वीं उपराष्ट्रपति बनी कमला हैरिस जो बाइडेन के साथ काम करेंगी। कमला हैरिस ने माइक पेंस का स्थान लिया है जबकि बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप की जगह ली है।
बुधवार को शपथ ग्रहण में बाइडेन ने कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने पर कहा कि अमेरिका के लिए बड़ा दिन है। कमला हैरिस अमेरिकी इतिहास में पहली महिला उपराष्ट्रपति बनी हैं। वह ऐसी पहली अश्वेत है जो सबसे शक्तिशाली देश में इतने टॉप तक पहुंचने में सफल रही है। राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडेन ने कहा कि यह किसी प्रत्याशी की जीत का जश्न नहीं, लोकतंत्र की जीत का जश्न है। कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली है।

READ MORE: अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने जो बाइडेन, पलटे डोनाल्ड ट्रंप के फैसले

बाइडेन ने बुधवार को एक साथ कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। इससे प्रवासी नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। वहीं कई मुस्लिम देशों से यात्रा पर लगाया गया प्रतिबंध भी हटा दिया है। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए जो बाइडेन ने देशभर में मास्क लगाने को अनिवार्य कर दिया है। साथ ही मैक्सिको की सीमा पर बन रही बाड़ के वैसे को भी रोक दिया है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US