2 महीने से लापता जैक मा आए दुनिया के सामने, सोशल मीडिया पर छाए…

अरबपति कारोबारी और दुनिया के 100 शीर्ष धनी लोगों की सूची में शामिल जैक मा चीन में अचानक से देखे गए हैं। दो महीने से ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के फाउंडर चीनी अरबपति कारोबारी जैका मा दिखाई नहीं देने से मामला मीडिया में आया था। हाल के दिनों में उन्होंनेम चीन सरकार की नीतियों की आलोचना की थी। इसके बाद उनकी कंपनियां सरकार के निसाने पर थी।
बुधवार को चीन में जैक मा के सामने आने की खबरों ने तुल पकड़ लिया। एक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर उन्होंने टीचर्स से बात की। दरअसल, अक्टूबर के बाद से ही जैक मा सार्वजनिक तौर से कहीं नजर नहीं आए थे। इसके बाद से उनके गायब होने की खबरों ने रफ्तार पकड़ी थी। चीनी ग्लोबल टाइम्स के रिपोर्टर ने ट्वीट कर कहा कि जैक मा गायब नहीं हुए हैं। बुधवार सुबह 100 गांव के टीचर्स के साथ जैक मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर बातचीत की है।
जैक मा ने एक वीडियो के जरिए गांव के टीचर्स को शुभकामनाएं दी। चीनी के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने इसे लेकर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जैक मा सभा को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले आशंका जताई गई थी कि चीन सरकार की आलोचना करने वाले अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर जैक मा को गिरफ्तार किया गया है। वो करीब दो महीने से सार्वजनिक तौर से नजर नहीं आए। चीनी मीडिया में खबरें ये भी आई की जैक मा सरकारी एजेसियों की निगरानी में है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US