चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह 1 मार्च को

गंगापुर सिटी। चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी द्वारा 1 मार्च रविवार को दोपहर 1 बजे से ओसवाल चुंगी नाका स्थित विजय पैलेस में होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।
चाणक्य परिवार के सदस्यों की बैठक बुधवार को विजयलक्ष्मी ऑडिटोरियम नसिया कॉलोनी में आयोजित की गई। चाणक्य परिवार के समन्वयक हेमंत शर्मा ने बताया कि होली मिलन समारोह में हाल ही में सवाई माधोपुर व करौली जिले में निर्वाचित होने वाले ब्राह्मण सरपंचों का स्वागत किया जाएगा।
होली मिलन समारोह में बाहर से आने वाली पार्टियों के द्वारा होली के गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर फूलों से होली खेली जाएगी। समारोह में ब्राह्मण समाज के सभी घटकों से महिला पुरुष व बच्चे शामिल होंगे। समारोह की तैयारी बैठक में श्याम सेवा, गोपाल शर्मा पार्थ, बालकृष्ण शर्मा, महेंद्र दीक्षित, मिथलेश व्यास, शैलेंद्र शर्मा, गोविंद पाराशर, गजेंद्र शर्मा, राकेश जैमिनी, अंकुश शर्मा, देवेंद्र पाठक, रमेश खादी, संतोष दुबे, सुशील दीक्षित, गिरीश दीक्षित, वीरू बजाज, जगदीश शर्मा, अशोक चतुर्वेदी, महेंद्र लोढ़ी, दीपचंद शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।