देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरें… जो आपको पढऩा है जरूरी

करते हैं आज की ताजा खबरों की शुरुआत
तीसरी लहर का राजस्थान में पहला वीकेंड कफ्र्यू, इमरजेंसी सर्विसेज को छोड़कर सब बंद, सड़कों पर आवाजाही कम
राजस्थान में कोरोना की थर्ड वेव का पहला वीकेंड कफ्र्यू रविवार से लागू हो गया।
कफ्र्यू में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही।
पुलिस की गाडिय़ां शहर में घूम-घूम कर कफ्र्यू का पालन करा रही हैं।
दरअसल, प्रदेश में कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
राज्य सरकार ने सख्ती दिखाते हुए शनिवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक कफ्र्यू की गाइडलाइन प्रदेश में लागू की है।
रविवार को इमरजेंसी सर्विसेज, पेट्रोल पम्प और छू ट वाली कैटेगरी छोड़कर सब कुछ बंद रहा।
बाजार, दुकानें, शॉपिंग मॉल, जिम, क्लब बंद रहे। सिर्फ रोजमर्रा की आम जरूरत की चीजों की दुकानें ही खुली हैं।
जैसे- मेडिकल और कैमिस्ट स्टोर, डेयरी बूथ, दूध की दुकानें, फल-सब्जी की दुकानें, किराना की दुकानें। ऐसी दुकानें भी रात 8 बजे तक ही खुली रहेंगी।
वीकेंड कफ्र्यू में इमरजेंसी और जरूरी कामों के अलावा घरों से बाहर निकले तो महामारी एक्ट में पुलिस एक्शन ले सकती है।
बेवजह बाहर घूमने वालों पर पुलिस सख्ती करेगी। पुलिस-प्रशासन ने लोगों से घरों में रहकर सहयोग करने की अपील की है।

READ MORE: BJP में शामिल होंगी अपर्णा यादव, चुनाव भी लड़ेंगी, मुलायम सिंह के परिवार में

कुछ दिन और आईसीयू में रहेंगी लता मंगेशकर, डॉक्टर ने बताई असली वजह
गायिका लता मंगेशकर अभी कुछ समय और अस्पताल में भर्ती रहेंगी।
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई को दी है।
उन्होंने बताया कि अभी गायिका को देखभाल की जरूरत है, इसलिए वह कुछ और दिनों तक आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी।
उनकी हालत पहले जैसी ही है। अभी किसी को भी उनसे मिलनी की अनुमति नहीं दी जा रही है।
उनके डॉक्टर, प्रतीत समदानी ने खुलासा किया कि गायिका का अभी भी आईसीयू में इलाज चल रहा है।
डॉक्टर ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी बताया कि गायिका नहीं चाहती हैं कि उनके स्वास्थ्य की जानकारी को पब्लिक किया जाए।
अपने सात दशक के लंबे गायन करियर में, लता मंगेशकर ने कई भारतीय भाषाओं में 30 हजार से अधिक गाने गाए हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे महान पाश्र्व गायिकाओं में से एक माना जाता है।
लता को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 15 बंगाल फिल्म पत्रकार संघ पुरस्कार और कई अन्य पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल के लिए 17, 18, 20 और 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंंधित रहेगा।
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
एडवाइजरी के अनुसार 17 जनवरी से 21 जनवरी तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक राजपथ-रफी मार्ग, राजपथ-जनपथ, राजपथ-मान सिंह रोड और राजपथ-सी-हेक्सागन पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।
वहीं विजय चौक से इंडिया गेट तक का मार्ग यातायात के लिए बंद रहेगा। वहीं गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक परेड का रूट पिछले साल की तरह छोटा होगा।

READ MORE: Coronavirus update: तेजी से बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में सामने आए 2.7 लाख नए केस

व्हाट्सएप यूजर को मिलेगा ये शानदार फीचर, चैटिंग करना होगा और भी मजेदार
अपने यूजर्स को बेहतरीन चैटिंग एक्सपीरियंस देने के लिए व्हाट्सएप अपने फीचर्स अपडेट करता रहता है।
2022 में नए साल पर भी व्हाट्सएप में कई सारे फीचर अपडेट मिलने वाले हैं, लेकिन इन सब में एक फीचर ऐसा है जो आपको चौंका देगा।
जी हां! यह वन लेवल अप फीचर है और यह फीचर आपको ऐसी जानकारी देगा, जिससे आपको यह पता चल जाएगा कि कौन आपके बारे में बातचीत कर रहा है।
ऐसा फीचर अब तक शायद ही आपको किसी ऐप पर मिलती होगी।

एसबीआई ने किया नियमों में बदलाव, जान लें आपको फायदा होगा या नुकसान
देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने नियमों में बड़ा बदलाव कर रही है जो १ फरवरी से प्रभावी होने वाली है।
केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन द्वारा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की पहल कर रही है।
इसके लिए ग्राहकों को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए कोई चार्ज भी नहीं देना होगा।
स्टेट बैंक द्वारा किए जा रहे बदलाव के तहत अब कोई भी ग्राहक पांच लाख रुपये तक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं जबकि पहले यह राशि मात्र दो लाख रुपये थी।
बैंक प्रबंधन का कहना है कि ग्राहकों को ऑनलाइन ट्रांसजेक्शन के लिए प्रेरित करने के लिए यह पहल की गई है।
5 लाख से अधिक की राशि ट्रांजेक्शन पर 20 रुपये और जीएसटी देना होगा।

सवाईमाधोपुर जिला अग्रवाल महिला मण्डल की कार्यकारिणी गठित, नहर रोड स्थित गौशाला में किया दान-पुण्य
अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती कमलेश गर्ग एवं जिला अग्रवाल समाज अध्यक्ष राजेश गोयल की सहमति से जिलाध्यक्ष रेखा गर्ग ने किया कार्यकारिणी का गठन।
जिला अग्रवाल महिला मण्डल अध्यक्ष रेखा गर्ग ने रेनु आर्य व सुनीता अग्रवाल को बनाया महामंत्री। शेष कार्यकारिणी का भी किया गठन।
जिला अग्रवाल महिला मण्डल व तहसील महिला मण्डल गंगापुर सिटी की ओर से नहर रोड स्थित गोशाला में गायों को चारा, गुड़ खिलाया गया। इंटरेस्ट रेट में कमी के बावजूद पोर्टफोलियो में यह शामिल होना चाहिए।
इसकी वजह यह है कि यह भी एक लिक्विड फंड होता है।
इस पर सेविंग बैंक अकाउण्ट से अधिक ब्याज मिलता है।
इसमें आपको इमरजेंसी की स्थिति में तत्काल जरूरी पैसे मिल जाते हैं।