मंदबुद्धि महिला प्रभुजी को भेजा अपना घर

गंगापुर सिटी। माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना घर संस्था बझेरा भरतपुर से संबद्ध अपना घर सेवा समिति गंगापुर सिटी द्वारा रविवार शाम को एक 35 वर्षीय मंदबुद्धि लावारिस महिला प्रभुजी, जिन्होंने अपना नाम श्रीमती राबड़ी देवी बताया, को अपना घर सेवा समिति गंगापुर सिटी के सदस्य लक्ष्मी कुमार अग्रवाल की सूचना पर, समिति संरक्षक मोतीलाल रावत के सानिध्य में रेलवे स्टेशन गंगापुर सिटी से कवरेज करके एम्बुलेंस द्वारा अपना घर आश्रम भरतपुर द्वारा हिंडौन सिटी आश्रम भिजवाया गया।
जीआरपी थाना गंगापुर सिटी से सत्यापन करवाने के बाद अपना घर आश्रम, भरतपुर सेवा एवं उपचार हेतु भिजवाया गया।
इस दौरान अपना घर सेवा समिति के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पुरुष इकाई अध्यक्ष रमेश चंद पट्टी वाले, समिति संरक्षक डॉ. एन.आर. मीना, सदस्य बी.एल. वर्मा, विनोद कुमार अग्रवाल, दिनेश कुमार खंडेलवाल एवं महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मंजू लता मौर्य, सचिव श्रीमती कविता राजौरा एवं श्रीमती आरती शर्मा और हिंडौन आश्रम से एम्बुलेंस के साथ वाहन चालक के रूप में रवि कुमार, महिला सेवा साथी के रूप में श्रीमती गीता बाई एवं मुकेश का विशेष सहयोग रहा।