Krishna Janma Utsav: भजनों पर नृत्य की धूम, बांसुरी से बिखरे मधुर स्वर

गंगापुरसिटी। क्लब-91 की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गल्र्स स्कूल रोड स्थित संजय अग्रवाल के निवास पर कृष्ण जन्म उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर भगवान कृष्ण व राधा की सजीव झांकी सजाई गई। काजल मैडी ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई। राधा के रूप में अनुष्का गर्ग ने सभी का मन मोह लिया। कृष्ण लीलाओं के बखान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद कार्यक्रम में प्रत्येक कपल की ओर से भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान बृज सा माहौल बन गया। देर रात कृष्ण जन्म तक कार्यक्रम के दौरान भजनों की स्वर लहरी गूंजती रही। कान्हा की बांसुरी के मधुर स्वर ने कानों में मिठास घोल दी। अंत में सभी को प्रसादी वितरित की गई।
इस मौके पर डॉ. मुकेश गर्ग, डॉ. अनिल टोडवाल, वासुदेव बंसल, अशोक मंगल, वीरेन्द्र आर्य, अशोक सोनी, दिनेश डाँस, धीरज वशिष्ठ, दिनेश गुप्ता, संजय किराना, सुनील भण्डारी, विनोद कुमार गुप्ता, पवन कचौड़ी, देवेन्द्र गुप्ता, राजेश मंगल, अनुराग जिंदल, गोविन्द पत्रकार, मुकेश मेडी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।