गंगापुरसिटी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन आदित्य भगत व राष्ट्रीय प्रभारी हर्ष बिसारिया, आयुष शर्मा ने बगलाई निवासी लाखन मीणा को एनएसयूआई सोशल मीडिया विभाग का राष्ट्रीय सह संयोजक नियुक्त किया है। लाखन मीणा पिछले कई वर्षों से संगठन में सक्रिय रहते हुए कॉलेज इकाई अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला प्रवक्ता के पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके है। संगठन द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सोशल मीडिया पर सक्रियता पर उन्हें सोशल मीडिया विभाग में राष्ट्रीय सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। लाखन मीणा को सोशल मीडिया विभाग में राष्ट्रीय सह संयोजक नियुक्त होने पर विधायक रामकेश मीना, युथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव धीरज मीना सहित तमाम कांग्रेस नेताओं ने बधाई दी है। इस नियुक्ति पर लाखन मीणा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, राष्ट्रीय चेयरमैन आदित्य भगत, राष्ट्रीय प्रभारी आयुष शर्मा, हर्ष बिसारिया सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
Related Articles
वयोवृद्ध पेंशनर्स का किया सम्मान, प्रदान किया स्मृति चिह्न
गंगापुरसिटी। राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा गंगापुरसिटी की ओर से डॉ. प्रकाशचंद सेठी की अध्यक्षता में वयोवृद्ध पेंशनर्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उप शाखा अध्यक्ष जगदीश प्रसाद दुबे ने बताया कि मुख्य अतिथि […]
खबरें सवाईमाधोपुर जिले से- 19.12.2021
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गंगापुर सिटी आईटीआई समेत जिले के 21 विकास कार्यो का लोकार्पण कियाSawaimadhopur News: राज्य सरकार के सफल 3 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किये जा रहे 2 दिवसीय राज्य स्तरीय लोकार्पण-शिलान्यास […]
शिक्षक संघ (सियाराम) उपशाखा वजीरपुर: सोहनलाल अध्यक्ष व धर्मसिंह मंत्री बने
गंगापुरसिटी। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) उपशाखा वजीरपुर की कार्यकारिणी के चुनाव बुधवार को निर्विरोध सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी सुरेशचंद शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी पीयुष शर्मा ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नम्बर 3 में चुनाव […]