मनीष सागवान बने व्यापार मंडल मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष

-सर्वसम्मति से किया गया चुनाव

गंगापुर सिटी। व्यापार मंडल मार्केट एसोसिएशन की साधारण सभा 1 अक्टूबर को मयंक एंटरप्राइजेज पर आयोजित की गई। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनीष अग्रवाल सागवान को जिम्मेदारी प्रदान की गई। सुरेश चंद अग्रवाल महामंत्री, देवकीनंदन अग्रवाल कोषाध्यक्ष, मुकेश गुप्ता उपाध्यक्ष व पवन मेडिकल मंत्री चुने गए।

सदस्यों ने माला पहना कर नए पदाधिकारियों का स्वागत कर शुभकामनाएं प्रदान की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सागवान ने सभी का आभार जताया। साथ ही सभी के सहयोग से संगठन को नई दिशा प्रदान करने की बात कही। पूर्व कोषाध्यक्ष प्यारेलाल गर्ग ने गत वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर ओमप्रकाश साबुन वाले, अनिल गुप्ता, राजेन्द्र खारवाल, विष्णु गुप्ता, गोविंद गर्ग, सुनील अगरबत्ती, हरिप्रसाद गुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल, दुलीचंद, मयंक अग्रवाल, राकेश, मदनमोहन, उत्तम आदि उपस्थित थे।