नेहरू युवा केंद्र ने पर्यावरण जागरूकता अभियान पर शपथ दिलाई

गंगापुर सिटी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र के द्वारा जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला के मार्ग निर्देशन में ब्लॉक गंगापुर सिटी में मिशन लाइफ अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत राष्ट्रीय जल मिशन और मिशन लाइफ अभियान के तहत बुधवार को नेहरू युवा केंद्र के राजीव गांधी युवा मंडल अध्यक्ष नौगांव धर्मराज प्रजापत द्वारा मिशन लाइफ के बारे में संदेश दिया गया।
हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाइड राजस्थान राज्य के तत्वावधान मैं चल रहे ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर में प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं ने पर्यावरण का संरक्षण बचाव करने के लिए चित्रों के माध्यम से संदेश दिया। डी.ओ. सुभाष चंद्र शर्मा, सचिव जय सिंह राजपूत ने बालिकाओं व स्टाफ को शपथ दिलाई। शपथ दिलाते हुए कहा कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाना जरुरी है। इस दौरान राजीव गांधी युवा मण्डल अध्यक्ष नौगांव धर्मराज प्रजापत, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक खेमराज गुप्ता और प्रशिक्षण दे रहे स्टाफ में विमला गुप्ता, कृष्णा मेठी, बाबूलाल मीणा एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे।