Netaji Subhas Chandra Bose: कैसे हुई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत? जानिए क्या है हकीकत

नेताजी सुभाष चंद्र की 125वीं जयंती को आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मना रही है। पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नेताजी के निधन को 75 साल हो गए हैं लेकिन उनकी मौत को लेकर रहस्य से परदा नहीं उठा पाया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत का सच जानने के लिए तीन कमेटियां बनी। दो ने कहा कि उनकी मौत प्लेन क्रैश में हुई।
तीसरी रिपोर्ट में दावा किया गया कि ऐसा कोई प्लेन क्रैश ही नहीं हुआ तो हादसे में उनके निधन की बात कैसे सामने आई। नेताजी के निधन के बाद से उनको देखे जाने के दावे किए जाते रहे। साल 1945 में जापान दूसरा विश्वयुद्ध हार चुका था। अंग्रेजी सैनिक नेताजी के पीछे पड़े हुए थे। इस वजह से उन्होंने रूस से मदद मांगने का मन बनाया। 18 अगस्त 1945 को उन्होंने मंचूरिया से उड़ान भरी।
इसके बाद नेताजी नेताजी दुनियां से रूखस्त हो गए। इसके पांच दिन बाद टोक्यो रेडियो से आवाज आई कि नेताजी जिस विमान से जा रहे थे वो ताइहोकू हवाई अड्डे के पास क्रैश हो गया। ताइहोकू सैनिक अस्पातल में उनका निधन हो गया है। आज भी उनकी अस्थियां टोकियो के रैंकाजी मंदिर में रखी है। गौरतलब है कि नेताजी के निधन के बाद भी देश के कई इलाकों में उनको देखे जाने के दावे किए जाते रहे।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US