नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्षों का गंगापुर आगमन पर किया स्वागत

गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर के मोर्चाओं के नवनियुक्त ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीतम चौधरी, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष विजयशंकर मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष तनवीर का पहली बार गंगापुर सिटी आगमन पर बाईपास स्थित पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के आवास पर भाजपा शहर मंडल पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की सहमति से संगठन को मजबूत किया जाएगा और सभी कार्यकर्ताओं से इस बारे में चर्चा की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष भरतलाल मथुरिया, महिला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष मथुरिया, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास, अशोक गुप्ता, गोपाल धामोनिया, नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल, उपसभापति वीरेंद्र पुजारी, पार्षद कमलेश महावर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संदीप सिंह, नमो नारायण गुर्जर, पूर्व जिला महामंत्री जमुनालाल वैष्णव, मनोज कुनकटा आदि मौजूद थे।