ऑनलाइन प्रतियोगिता: डाँस, रंगोली व मेहन्दी में हिस्सा ले सकेंगी महिलाएं व बालिकाएं

गंगापुर सिटी। सर्व ब्राह्मण महासभा ब्राह्मण समाज की महिलाओं और बालिकाओं के लिए 25 अप्रेल को परशुराम जन्मोत्सव पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। आयोजन समिति से जुड़ी श्रीमती शारदा शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में डांस, रंगोली और मेहंदी की प्रतियोगता रखी गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाएं और बालिकायें अपने-अपने घरों पर धार्मिक और राजस्थानी गीतों का ही वीडियो बनाकर भेजें। रंगोली, मेहंदी की वीडियो या फ़ोटो बनाकर इन व्हाट्सएप नम्बरों पर भेजें। सावित्री शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण समाज 8279209443, शारदा शर्मा अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा 8104611252, संरक्षक कल्पना शुक्ला 9529315157 व्हाट्सएप नम्बर पर भेज सकते हैं।
प्रतियोगिता के निर्णयों के लिए चार सदस्यों की एक कमेटी भी बनाई गई है, जिसमें डॉ. शैल शास्त्री, कल्पना शुक्ला, सावित्री शर्मा और राधा दीक्षित को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता के विजेताओं को लॉकडाउन के बाद पुरस्कृत किया जाएगा।