श्री परशुराम जन्मोत्सव आज घर-घर होंगे कार्यक्रम

गंगापुर सिटी। भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के अवसर पर प्रतिवर्ष हर्षोल्लास से मनाया जाता रहा है। कोविड-19 के चलते लॉकडाउन की स्थिति में भव्य रुप से शोभा यात्रा एवं अन्य सामूहिक कार्यक्रम इस बार नहीं हो पाएंगे। यह जानकारी देते हुए ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया कि यद्यपि 2 माह पूर्व ही परशुराम जयंती को हर्षोल्लास से बड़े स्तर पर मनाए जाने का निर्णय किया जा चुका था। किंतु लॉकडाउन में यह संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अपने पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों से चर्चा कर वर्चुअल मीटिंग आयोजित की। मीटिंग मेंं सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया कि 14 मई को भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर सुबह 10 बजे प्रत्येक घर में हवन का कार्यक्रम आयोजित होगा, इसमें भगवान परशुराम जी से कोरोना महामारी से संपूर्ण विश्व की रक्षा करने के लिए प्रार्थना की जाएगी। परिवार के प्रत्येक सदस्य द्वारा गायत्री मंत्र से 11 आहुति दी जाएंगी। साथ ही शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर प्रत्येक घर के आंगन में 5 अथवा 11 दीपक जलाकर भगवान परशुराम जी की आरती करने का निर्णय लिया गया।

MORE NEWS: Covid19 India: 18 राज्यों में संक्रमण दर 20 फीसद से ज्यादा, क्या बोला स्वास्थ्य मंत्रालय

वर्चुअल बैठक में उपाध्यक्ष युगल किशोर चतुर्वेदी, महामंत्री नरेश शर्मा, भंडारी कौशल पाराशर, कोषाध्यक्ष गोविंद सहाय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ी, सर्व ब्राह्मण महासभा तहसील अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, महंूकला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सावित्री शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शारदा शर्मा, महामंत्री अर्पणा पाराशर, कार्यकारिणी सदस्य श्याम सेवा, रमेश खादी, सुरेश शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविंद पाराशर, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश जैमिनी, देवेंद्र पाठक, महेंद्र काडोल्या, वीके शर्मा, सुशील दीक्षित, रमेश तिवारी, विनोद शर्मा, धनेश शर्मा, महेंद्र कुम्भाल, विष्णु गुरुजी, दिलीप तिवारी, जितेंद्र शर्मा, मदन मोहन शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष निर्मल अमर गढिय़ा, महामंत्री राजेंद्र सहारिया, भंडारी सुरेश हलवाई, कोषाध्यक्ष शिवचरण शर्मा, संगठन मंत्री जितेंद्र शर्मा, वैद्य सुरेश शर्मा, सुरेश एमआर, महेंद्र दीक्षित, अशोक शर्मा, वैद्य जगदीश शर्मा, गोपाल महंत, सुशील जैमिनी, घनश्याम मिश्र, भविष्य महंत, ज्ञानेश भारद्वाज सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

और भी ढेर सारी खबरें… पढऩे के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें…

WEBSITE LINK: http://badhtikalam.com/

APP LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US                        

YOUTUBE LINK: https://www.youtube.com/channel/UCbnnxxxZS5aSQfcyrBXKTow

FACEBOOK LINK: https://www.facebook.com/BadhtiKalam