पक्षियों को लगाये परिडें, जरूरतमंदों को भोजन और गायों को खिलाया हरा चारा

गंगापुर सिटी। कोरोना महामारी में जरूरतमंदों के लिए चलाये जा रही श्रीश्याम रसोई में श्री गोवर्धन सेवा समिति द्वारा जरूरतमंदों के लिए प्रतिदिन की तरह शनिवार को 900 भोजन के पैकेट प्रशासन के माध्यम से शहर के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंद, असहाय लोगों को वितरित किए गए। इस कार्य में श्री गोवर्धन सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद सिंघल, रामचरण पलासोद, कमलेश खिदरपुर, दिनेश धौलेटा, बच्चू लाल गर्ग, प्यारेलाल गर्ग, विजय गोयल, बल्लभ मंडी,
श्याम प्रेमी-भोमिया प्रेमी, पुरुषोत्तम टल्लन, नवीन आरओ, राजू मोदी, भरत गुर्जर, रामेश्वर गर्ग, चन्दू दलाल, सुभाष गोयल, धर्मेन्द्र शर्मा, चेतन गोयल आदि ने सहयोग किया।
श्याम परिवार गंगापुर सिटी ने शहर में विचरण करने वाली गायों को 600 किलो हरा चारा खिलाया। साथ ही श्याम प्रेमी नंदकिशोर धौलेटा, विजय गोयल, प्रमोद मोदी, गोपाल चौकीदार, रामकेश गुर्जर ने गौशाला में पक्षियों के लिए परीडें बांधे।
इधर, चारा वितरण में रवि पुजारी, संजय ठीकरिया, मोहित चोटी, मनीष त्रिपाल, आनँद खूँटला,
रामू सुनार, गणेश सोनी, सुनील स्वामी ने सहयोग किया।