मथुरा किसान महापंचायत में Priyanka gandhi ने भरी हुंकार, कहा- अहंकार में डूबी मोदी सरकार

दिल्ली की सीमाओं पर पिछले तीन महीने से किसानों का आंदोलन चल रहा है। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांगो को लेकर किसान अड़े हुए हैं। दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद आंदोलन फिर से तेज करने की तैयारी है। की गति धीमी पड़ी थी। वहीं राकेश टिकैत के आंसुओं ने आंदोलन में जान फूंकी। इसके बाद पश्चिमी यूपी से लेकर पंजाब-हरियाणा तक में किसानों की महापंचायतें हो रही है।
इस बीच किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस भी महापंचायतों को संबोधित कर रही है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज मथुरा में किसान महापंचायतों को संबोधित किया। इस दौरान महापंचायत में प्रियंका ने कहा कि बीजेपी सरकार अहंकार में डूब गई है। बीजेपी सरकार के अहंकार को भगवान कृष्ण तोड़ेंगे। प्रियंका गांधी की महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान जुटे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण: 21 मार्च तक बढाई धारा 144


Priyanka gandhi ने महापंचायत में कहा कि मथुरा की धरती अहंकार को तोड़ती है। बीजेपी सरकार ने भी अन्नदाता के लिए अहंकार पाल लिया है। 90 दिन से किासन दिल्ली की सीमाओं पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। इस दौरान करीब 200 किसान शहीद हो चुके हैं। प्रियंका बोलीं कि पीएम मोदी दुनिया के हर कोने तक पहुंचे लेकिन दिल्ली में किसानों से मुलाकात नहीं कर पाए। इससे पहले बृजभूमि मथुरा की तरफ बढ़ते काफिली को थाम कर DND हाईवे पर स्वागत के लिए खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी ने मुलाकात की। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के बीच प्रियंका गांधी ने किसान महापंचायत में हुंकार भरी है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US