Farmers Protest| किसान महापंचायत में शामिल होने बिजनौर के लिए निकलीं Priyanka gandhi

Farmers Protest: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों (Agriculture law) के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार 82वें दिन जारी है। हालांकि, दिल्ली बोर्डर पर डटे किसानों की संख्या में अब तेजी से गिरावट आ रही है। किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) सोमवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर में महापंचायत करेंगी। इसके अलावा अगले दिन मथुरा, मुजफ्फरनगर में भी कांग्रेस की महापंचायतें करेंगी। कृषि कानूनों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस महासचिव सक्रिय बनी हुई है।
Priyanka Gandhi लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद से पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब-हरियाणा तक खाप पंचायते हो रही है। किसानों की महापंचायतों ने bjp सरकारों की टेंशन बढ़ा दी है। राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के आंसुओँ के बाद से पश्चिमी यूपी के किसान और जाट समुदाय कृषि कानूनों के खिलाफ उतर आए हैं। ऐसे में यूपी चुनाव पर इसका असर पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनावों पर भी महापंचायतों का असर पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है। राज्य की 120 विधानसभा सीटों को जाट और किसान प्रभावित करते हैं।

READ MORE; Amit Shah श्रीलंका और नेपाल में बनाएंगे BJP सरकार, Biplab Deb का दावा

बता दें कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लकेर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का महापड़ाव लगातार जारी है। किसान नेता राकेश टिकैत सरकार को सख्त संदेश दे चुके हैं कि जब तक कानून वापस नहीं होंगे तब तक घर वापसी नहीं होगी। अब किसान आरपार की लड़ाई लड़ने के मूड में है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US