Agricultural laws: दिल्ली की सीमाओं पर किसानो की कम हो रही संख्या, क्या है अगली रणनीति


Agricultural laws: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन पिछले 83 दिनों से जारी है। केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार इन कानूनों को वापस लेने की बजाय संशोधन को तैयार है। अब गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर से किसानों का जमावड़ा लगातार कम होता जा रहा है। अब किसान लगातार वापस अपने गांवों की तरफ लौट रहे हैं।

Agricultural laws


किसान नेता राकेश टिकैत देशभर में महापंचायतों का आयोजन करने की योजना बना चुके हैं। अगले 10 दिनों में वह हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान में किसान महापंचायतों को संबोधित कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदर्शनकारी किसानों के सामने यह स्पष्ट है कि लड़ाई लंबी चलने वाली है। ऐसे में दिल्ली की सीमाओं पर जमे किसानों की संख्या कम होना उनकी नई रणनीति का हिस्सा है। इसका मकसद आंदोल को देश के कोने-कोने तक ले जाना है।

READ MORE:

किसानों की नई रणनीति के तहत देश के सभी राज्यों में बड़ी रैलियां कर आंदोलन के लिए लोगों का समर्थन जुटाना किसान नेताओं का बड़ा मकसद है। अभी तक पंजाब और हरियाणा आंदोलन का केंद्र बिंदू था। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसानों ने छोटी संख्या में आंदोलन में हिस्सा लिया। बता दें कि केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार इन कानूनों को वापस लेने की बजाय संशोधन को तैयार है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US