50 वाहनों के काफिले के साथ बिलासपुर पहुचीं प्रियंका गांधी, जानें आगे क्या

पिछले दो महीने से कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। गाजीपुर बॉर्डर पर अब विपक्ष ने मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। गुरुवार को 8 विपक्षी दलों के नेता किसानों से मिलने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। इससे पहले ही विपक्षी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने नेताओं को किसानों से नहीं मिलने दिया।

इस बीच दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली हिंसा में मारे गए किसान नवरीत सिंह की मौत पर शोक जताने के लिए कई नेता यूपी पहुंच रहे हैं। शोक जताने कई यूपी के रामपुर में दिग्गज नेताओं के जुटने की खबरें जोरों पर है। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी 50 से अधिक गाड़ियों के काफीले के साथ रामपुर के लिए आज सुबह निकली हैं। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सहित कई नेता नवरीत के परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं। बता दें कि 26 जनवरी को हुई हिंसा में मारे गए नवरीत की मौत पर किसानों ने आरोप लगाया था कि नवरीत की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई थी। हालांकि, पॉस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। प्रियंका गांधी के दौरे के मद्देनजर रामपुर जिला पुलिस हाई अलर्ट पर है। प्रियंका गांधी 500 गाड़ियों के काफीले के साथ नवरीत के घर पहुंचने वाली है। वापसी के दौरान वो गाजीपुर बोर्डर जा सकती है।