Sachin Pilot today: जयपुर के कोटखावदा में किसान महापंचायत आज, पायलट का शक्ति प्रदर्शन

किसान संगठनों का पिछले 3 महीने से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन चल रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे को भूनाने से नहीं चूक रही है। वहीं राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट आज जयपुर जिले के कोटखावदा में किसान महापंचायत के जरिए शक्ति प्रदर्शन करने वाले हैं। महापंचायत मे इसका असर दिखना तय माना जा रहा है। पायलट समर्थकों की इस महापंचायत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित गहलोत खेमे के कई नेताओं को भी न्योता भेजा गया है।
किसान महापंचायत में पायलट समर्थक ज्यादातर विधायक जुटेंगे। पायलट समर्थक सोशल मीडिया के जरिए लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। कोटखावदा की किसान महापंचायत में पायलट समर्थक भीड़ जुटाने की तैयारी में लगे हैं। राहुल गांधी के दौरे में रूपनगढ़ की ट्रैक्टर रैली में पायलट के अपमान का मु्द्दा उठने के बाद अब पायलट के समर्थक लामबंद हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: 2021 Assembly Polls: पेट्रोल-डीजल में उछाल से BJP नेताओं की क्यों बढ़ गई टेंशन

बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस को ट्रैक्टर रैली फिर देशव्यापी चक्का जाम और 18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन कर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। आंदोलन को धार देने के लिए किसानों ने नई रणनीति बनाई है। दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद आंदोलन की गति धीमी पड़ी थी। वहीं राकेश टिकैत के आंसुओं ने आंदोलन में जान फूंकी। इसके बाद पश्चिमी यूपी से लेकर पंजाब-हरियाणा तक में किसानों की महापंचायतें हो रही है। पिछली बार चक्का जाम में जहां दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छूट दी गई थी।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US