Kisan Rail Roko Andolan: बिहार में पटरियों पर बैठे किसान, पटना में ट्रैक पर लेटे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Kisan Rail Roko Andolan: कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 84 दिनों से किसान दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार पर दबाव बनाने और आंदोलन को धार देने के लिए किसानों ने ट्रेनों का चक्का जाम करना शुरू कर दिया है। किसानों के रेल रोको (Rail Roko) अभियान के बीच दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों में एंट्री बंद कर दी गई है। आंदोलनकारी किसान रेलवे स्टेशनों पर जाकर रेल यात्रियों से संवाद कर आंदोलन में सहयोग देने की अपील कर रहे हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा का रेल रोको (Rail Roko) अभियान हरियाणा में 80 स्थानों पर और पंजाब में 15 जिलों में 21 स्थानों पर शुरू हुआ है।किसान रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करने में लगे हैं। किसानों के रेल रोको अंदोलन को देखते हुए रेलवे ने 40 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की है। दिल्ली, यूपी और हरियाणा में इसको लेकर कड़ी सुरक्षा की गई है। बिहार में भी जन अधिकार पार्टी ने रेल रोकने का काम शुरू कर दिया है। रेल रोको अभियान का देश के कई राज्यों में असर देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Kisan Rail Roko Andolan: किसानों के रेल रोको आंदोलन की जानिए क्या है प्लानिंग?


बिहार में प्रदर्शनकारी किसान पटरियों पर जा बैठे हैं। पटना में कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने रेल रोको आंदोलन के तहत अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन किया है। पंजाब के पठानकोट में चक्की बैंक रेलवे स्टेशन पर ट्रैक जाम किया गया है। किसानों का रेल रोको आंदोलन आज 12 बजे से शुरू हो चुका है जो शाम के 4 बजे तक चलेगा।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US