बाल-बाल बची प्रियंका गांधी, रामपुर दौरे के वक्त टकराईं कई गाड़ियां

रामपुर दौरे पर जाते वक्त कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी बाल-बाल बच गईं। रामपुर दौरे के लिए निकलीं प्रियंका गांधी का काफीले की कई गाड़ियां टकरा गईं। हादसा हापुड़ हाईवे पर टकरा गईं। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी की गाड़ी रामपुर के लिए तेज रफ्तार गति से निकली थी। इस बीच गाड़ी गर्म हो गई और धुंआ निकलने लगा। इस वजह से चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। गाड़ी के अचानक रूकने से काफिले में पीछे चल रही समर्थकों की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि की खबर नहीं है।
इस हादसे के बाद किसानों ने आरोप लगाया था कि नवरीत की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई। हालांकि, पॉस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। प्रियंका गांधी के दौरे के मद्देनजर रामपुर जिला पुलिस हाई अलर्ट पर है। प्रियंका गांधी 500 गाड़ियों के काफीले के साथ नवरीत के घर पहुंचने वाली है। वापसी के दौरान वो गाजीपुर बोर्डर जा सकती है। बता दें कि गाजीपुर बॉर्डर पर किसाने नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसान आंदोलन चल रहा है।
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधानमंडल में नेता आराधना सहित कई नेताओं के साथ बिलासपुर के डिबडिबा गांव पहुंची। प्रियंका यहां किसान नवरीत सिंह के भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। दरअसल, 26 जनवरी को ट्रैक्ट्रर रैली हिंसा में नवरीत सिंह की मौत हो गईं थी।