प्रियंका गांधी की सहारनपुर में महापंचायत आज, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस को किसान को लेकर बड़ा मुद्दा मिला है। कांग्रेस इस मुद्दे को हर हाल में भुनाने की कोशिश में लगी है। आगामी चुनावों को लेकर प्रियंका गांधी राज्य की सियासत में सक्रिय बनी हुई है। किसान आंदोलन के जरिए कांग्रेस य़ूपी चुनाव चुनाव के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश में है।
इसके मद्देनजर कांग्रेस ‘जय जवान जय किसान’ नारे के साथ आज से पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसान महापंचायत कर रही है। सहारनपुर से 10 फरवरी को प्रियंका गांधी इसकी शुरुआत कर रही हैं। प्रियंका गांधी आज चिलकाना में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। इस दौरान प्रियंका किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार को घेर सकती है। एक तरफ किसान पंचायत में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। वहीं दूसरी और प्रशासन ने जिले में धारा-144 लाग दी है।
13 तारीख़ को मेरठ की महापंचायत में राहुल गांधी और प्रियंका दोनों ही मौजूद रहेंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। यूपी में 120 सीटों पर जाटों और किसानों का दबदबा है। ऐसे में जाट और किसान आगामी चुनाव पर असर डाल सकते हैं।

बता दें कि किसानों आंदोलन के बीच कांग्रेस का ये बडा कदम है। किसान संगठनों के इस प्रदर्शन को हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश की खाप पंचायतों का पूरा समर्थन हासिल हुआ है। इससे किसान आंदोलन ने बीजेपी के लिए चिंता बढ़ा दी है। खाप पंचायतों के किसानों को समर्थन देने के बाद से काग्रेस पार्टी एक्टिव हो गई है।