रेलकर्मी जागरुकता अभियान का आगाज, कर्मचारियों की जानी समस्याएं

गंगापुरसिटी। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से शुक्रवार को रेलकर्मी जागरुकता अभियान का आगाज हुआ। अभियान के पहले दिन यूनियन के सहायक मंडल सचिव राजूलाल गुर्जर के नेतृत्व में मलारना स्टेशन पर कॉलोनी की निरीक्षण कर कर्मचारियों की समस्याओं को जाना। साथ ही कर्मचारियों ने लिखित में भी समस्याएं प्रस्तुत की। आवासों की स्थिति दयनीय हालत में थी। इस पर स्थानीय स्तर की समस्याओं को लेकर सहायक मंडल इंजीनियर गंगापुरसिटी से वार्ता कर शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया। ं स्टेशन उप अधीक्षक श्री मुकेश मीणा ने सहायक मंडल सचिव राजूलाल गुर्जर का माला-साफा पहनाकर स्वागत कर यूनियन में अपने प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही ट्रैक मेंटेनर संबंधी समस्याओं को लेकर बताया कि सहायक मंडल इंजीनियर गंगापुरसिटी द्वारा नेम नॉट इन बायपास कर कर्मचारियों को पदस्थ किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

READ MORE: REET EXAM नकल प्रकरण: दो आरोपी रिमांड पर, छह को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

इस अवसर पर राजूलाल गुर्जर ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा की यूनियन महामंत्री सदैव हमारे हितों के रक्षक हैं। साथ ही विश्वास दिलाया कि कर्मचारियों के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होगा। इस मौके पर यातायात शाखा कार्यकारी अध्यक्ष आरपी मंगल, इंजीनियरिंग शाखा सहायक सचिव अमर सिंह गुर्जर, इंजीनियरिंग शाखा उपाध्यक्ष मनोहर गुर्जर, शांति लाल गुर्जर, फतेह सिंह गुर्जर, पॉइंट्स मैन महेंद्र सिंह ठेकला आदि कर्मचारी मौजूद थे।