रक्षाबंधन पर्व: महिलाओं को मिला रोडवेज में निशुल्क यात्रा का लाभ

गंगापुरसिटी। रक्षाबंधन पर्व के मौके पर शुक्रवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की ओर से महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करने की सुविधा प्रदान की गई। इसके चलते रोडवेज बसों में पुरुषों की तुलना में महिला यात्रियों की संख्या अधिक रही। परिवहन निगम की इस सुविधा का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों व बालिकाओं ने रोडवेज बसों में यात्रा की। निशुल्क यात्रा का लाभ लेने के लिए सुबह से ही महिलाओं को रोडवेज बस स्टैण्ड पर पहुंचना शुरू हो गया था। जयपुर, करौली, हिण्डौनसिटी आदि स्थानों के लिए जाने वाली बसों में महिला यात्रियों की संख्या अधिक नजर आई। गौरतलब है कि रोडवेज की ओर से शनिवार रात १२ बजे से रविवार रात १२ बजे तक महिलाओं को बसों में निशुल्क यात्रा करने की सुविधा प्रदान की थी।