कोरोना को हराने के लिए www.badhtikalam.com पर पढ़ें पल-पल की ताजा खबरें

बीते दिसंबर में चीन के वुहान शहर में तबाही की शुरुआत करने के बाद कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया के साथ भारत की तस्वीर और तकदीर बदलने की कोशिश की। भारत ने कोरोना को करारा जवाब दिया और आज दुनिया के कई विकसित देशों की तुलना में हम इस विनाशकारी वायरस का बहुत अच्छी तरह मुकाबला कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की एकजूट जनता ने एक महामारी को फैलने से काफी हद तक सफलतापूर्वक रोका है। कोरोना को रोकना हालांकि इतना आसान नहीं है। लॉकडाउन के कारण लोग अपने घरों में सिमट गए, यातायात के साधनों के साथ ही आर्थिक गतिविधियों के पहिये रुक गए, लोगों की जिंदगी एक जगह थम गई और देश के हिस्से कोरोनो वायरस के असर के आधार पर रेड, यलो और ग्रीन झोन्स में विभाजित हो गए। हमेशा की तरह हम इस दौरान आपको हॉटस्पॉट्स की ताजा और विश्वसनीय खबरों से लेकर आपकी सेहत और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी सभी सूचनाएं लगातार दे रहे हैं। बढ़ती कलम की ओर से अनुरोध है कि जरुरुत पडने पर ही घर से बाहर निकलें, अनावश्यक नहीं घूमें। घर से बाहर निकलते समय मास्क का अवश्य प्रयोग करें। प्रत्येक व्यक्ति से दूरी बनाए रखें। इस प्रकार संयम बरतने से हम कोरोना जैसी महामारी से बच सकते हैं।कोरोना को हराने के लिए www.badhtikalam.com पर पढ़ें पल-पल की ताजा खबरें-

WHO की चेतावनी- कोरोना की स्थिति और गंभीर होगी: दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.22 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 3 करोड़ 13 लाख 29 हजार 893 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 11.46 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। WHO चीफ टेड्रोस एडहोनम गेब्रेसियोसस ने कहा कि उत्तरी गोलार्ध में कोरोना की स्थिति बेहद खराब है। अगले कुछ महीने बेहद टफ होने वाले हैं। हम नेताओं से आग्रह करते हैं कि आगे और मौतें होने से रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करें। स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हो रही हैं। स्कूलों को फिर से बंद करने की जरूरत है। इटली में 24 घंटे में 19,143 मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या 4,84,869 हो गई है। मरने वालों की संख्या 37,059 हो गई है। इटली के शहर लोम्बार्डी में गुरुवार रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह स्थिति 13 नवंबर तक बनी रहेगी।

10 करोड़ टेस्ट पूरे, चीन और अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला देश भारत: देश में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 10 करोड़ पूरा हो गया। चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरा देश है, जहां सबसे ज्यादा लोगों की जांच हुई है। चीन में अब तक 16 करोड़ और अमेरिका में 12 करोड़ लोगों की जांच हो चुकी है। भारत में पहले 5 करोड़ लोगों में 42 लाख 77 हजार से ज्यादा मरीज मिले थे। तब तक 72 हजार 815 मरीजों की मौत हुई थी। फिर 5 से 10 करोड़ टेस्टिंग के बीच, 34 लाख 78 हजार मरीज मिले। मरने वालों की संख्या भी कम हो गई। इस दौरान 44 हजार 462 लोगों ने जान गंवाई।

डाउनलोड करें बढ़ती कलम एप और खबरों से रहें अपडेट

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam