श्रीराम मन्दिर निर्माण समर्पण निधि संग्रहण अभियान को लेकर भाजपा की बैठक 25 को

गंगापुर सिटी। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए संपूर्ण देश में समर्पण निधि संग्रहण अभियान निरंतर प्रगति पर है। देश का प्रत्येक व्यक्ति अपनी ओर से ऐतिहासिक व भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए अपना सहयोग देने के लिए तत्पर है। इसी के तहत गंगापुर सिटी शहरी क्षेत्र में कई सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा समर्पण निधि अभियान को संचालित किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास व मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रहण अभियान को संपूर्ण गंगापुर सिटी व आसपास के क्षेत्रों में गति देने व चर्चा-परिचर्चा के लिए 25 जनवरी को शाम 7 बजे ईदगाह मोड़ स्थित मुख्य डाकघर के सामने सोनी मैरिज हॉल में भारतीय जनता पार्टी की बैठक रखी गई है।
बैठक में भाजपा जिला व शहर मण्डल समस्त पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, समस्त मोर्चो के पदाधिकारियों व समस्त कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पधारने का आग्रह किया गया है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US