![ggc09](http://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2021/10/ggc09-6-678x381.jpg)
गंगापुरसिटी। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 अक्टूबर को जयपुर में एक होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनूप अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित हुआ। प्रदेश कार्यकारिणी में गंगापुरसिटी निवासी पुरुषोत्तम अग्रवाल को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जुगलकिशोर अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री जे. के. जैन सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने सामाजिक उत्थान व एकजुटता को लेकर विचार व्यक्त किए और समाज की मजबूती के लिए सहयोग की अपील की। साथ ही अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया।
![](http://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2021/10/ggc07-8-1024x577.jpg)