निर्विरोध हुआ शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा चुनाव

-रामबाबू शर्मा बने अध्यक्ष

गंगापुर सिटी . राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) उप शाखा गंगापुर सिटी के चुनाव रविवार को राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय मिर्जापुर में निर्विरोध सम्पन्न हुए।

चुनाव अधिकारी चंद्र प्रकाश गर्ग ने बताया की अध्यक्ष पद पर रामबाबू शर्मा, सभाध्यक्ष अवधेशशर्मा, महिला उप सभाध्यक्ष गोपाली शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मंत्री शिवचरण मीणा, कोषाध्यक्ष हनुमान शर्मा, उपाध्यक्ष प्रारंभिक शंभूदयाल माली, उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा गोपाल लाल गुप्ता, संस्कृत शिक्षा उपाध्यक्ष प्रदीप सेन व महिला उपाध्यक्ष उर्मिला शर्मा चुने गएण्। इसी प्रकार व्याख्याता प्रतिनिधि विद्यावती मीना, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार शर्मा, अध्यापक सदस्य वंदना अग्रवाल, संस्कृत सदस्य अमित कुमार जिंदल, महिला शिक्षक सदस्य गैलेक्सी भारद्वाज निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी गोपाल लाल गुप्ता, पर्यवेक्षक देवेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष सोहनलाल गुप्ता, प्रदेश महासमिति सदस्य महेश कुमार जैन, प्रदेश संयुक्त मंत्री सुरेश शर्मा, जिला मंत्री रजनीश मुद्गल आदि उपस्थित रहे।