फैसला आज: किसके सिर होगा सभापति का ताज?

गंगापुर सिटी। आज दोपहर शहर का सभापति चुना जाएगा। दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें भाजपा की ओर से शिवरत्न गुप्ता (वीरु गुट्टा) व कांग्रेस की ओर से रुखसार बानो है। रविवार सुबह नगर परिषद में 10 बजे मतदान शुरु होगा जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम जारी किया जाएगा।
आपको बता दें कि भाजपा ने 27 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस मात्र 11 वार्ड में ही अपनी जीत दर्ज करा सकी। निर्दलीय प्रत्याशियों ने 21 वार्ड अपने कब्जे में किए। वहीं बसपा की झोली में मात्र 1 वार्ड आया। आज होने वाले चुनाव में निर्दलियों की भूमिका रहेगी।
सभापति चुनाव के लिए सिर्फ पार्षदों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
उपसभापति का चुनाव 21 दिसम्बर को होगा। सुबह 10 बजे पार्षदों की बैठक होगी। 11 बजे तक नामांकन प्रस्तुत किए जा सकेंगे। साढ़े ग्यारह बजे से नामांकन पत्रों की संविक्षा होगी। दोपहर 2 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। आवश्यक होने पर दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।