प्रतियोगिताओं में भाग लेने को महिलाओं में रही होड़, अग्रसेन जयन्ती महोत्सव

गंगापुरसिटी। अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला में रेखा गर्ग की अध्यक्षता में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। महिलाओं व बालिकाओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया। महिलाओं में प्रतियोगिता में भाग लेने की होड देखने को मिली। संरक्षक सरोज गर्ग ने बताया कि सीनियर व जूनियर वर्ग में आयोजित कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में करीब 50 महिलाओं व 10 बालिकाओं ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में अंजू गुप्ता पत्नी सतीश गुप्ता प्रथम व शिमला अग्रवाल पत्नी पूरण सिंहल द्वितीय रही। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान ज्योति गुप्ता पुत्री कैलाश चंद्र गुप्ता व द्वितीय स्थान कनिका अग्रवाल पुत्री राकेश अग्रवाल को मिला। जलेबी कूद प्रतियोगिता में 30 महिलाओं ने भाग लिया। प्रियंका मालधनी पत्नी अनिल मालधनी प्रथम व मीनल पत्नी रवि गुप्ता द्वितीय रही। इसी प्रकार 5-5 महिलाओं के ग्रुप में रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 30 महिलाओं ने भाग लिया। तमन्ना गर्ग, प्रियंका, पुष्पा, विमला और मंजू विजयी रही। इस दौरान पुष्पा गर्ग, माया गुप्ता, उर्मिला, संजना मित्तल, पुष्पा, सरोज गर्ग, मीना गोयल, लक्ष्मी गुप्ता, चंचल, सुमन गुप्ता, पिंकी गुप्ता, आशा सिंहल, राजेश मित्तल और रीना मित्तल आदि महिलाएं उपस्थिति थी।