जिला चिकित्सालय में चौबीस घंटे में 23 एवं गंगापुर उप जिला अस्पताल में 13 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

सामान्य चिकित्सालय के कोरोना वार्ड में मरीजों की काउंसलिंग करते मनोचिकित्सक।

ऑक्सीजन बेड एवं सामान्य बेड की समुचित उपलब्धता
सवाई माधोपुर।
कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी कर्मचारी अलर्ट मोड पर रहते हुए हर स्तर पर प्रयास कर रहे है।
कलेक्टर द्वारा गाइडलाइन की पालना करवाने, संक्रमण का प्रसार रोकने तथा संक्रमित मरीजों को समुंिचत उपचार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी मॉनिटरिंग कर पल पल का अपडेट लेने के साथ ही सतत निर्देश देकर निर्देशों की पालना भी करवाई जा रही है। जिला चिकित्सालय एवं उप जिला अस्पताल सहित अन्य चिकित्सालयों में स्वास्थ्य लाभ लेने वाले मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौट रहे है। वहीं होम आइसोशल में रहकर उपचार प्राप्त करने वालों की रिकवरी रेट भी बढी है।

READ MORE: जयपुर में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाएं विशेष रणनीति : मुख्यमंत्री

सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर के प्रवक्ता डॉ अंजनी मथुरिया ने बताया कि शनिवार को दोपहर दो बजे तक पिछले चौबीस घंटे की रिपोर्ट के अनुसार सामान्य चिकित्सालय से 23 मरीज स्वस्थ होकर घर लोटे है। इसी प्रकार जिला अस्पताल में कोरोना मरीजों को भर्ती कर उपचार के लिए 148 बेड (148 बेड में से ऑक्सीजन के 141 एवं 7 सामान्य बेड) उपलब्ध है। इनमें से शनिवार को 124 ऑक्सीजन बेड पर मरीज भर्ती है। शेष 24 बेड (ऑक्सीजन के 13, सामान्य 11) न्यू एडमिशन के उपलब्ध है। इसी प्रकार उप जिला चिकित्सालय गंगापुर में उपलब्ध 70 बेड में से 63 बेड पर मरीज भर्ती है। शेष 7 बेड न्यू एडमिशन के लिए उपलब्ध है। उप जिला चिकित्सालय गंगापुर में शनिवार को 13 मरीजों को स्वस्थ होने पर घर के लिए डिस्चार्ज किया गया। मनोचिकित्सक द्वारा भी भर्ती मरीजों की मनोवैज्ञानिक रूप से काउंसलिंग कर उनके हौंसले को बढाया जाता है।
सवाई माधोपुर को 15 एवं गंगापुर को 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और मिलेः चिकित्सालय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर को भामाशाह/एजेन्सी के माध्यम से 15 एवं गंगापुर अस्पताल को दस नए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त हुए है। ऐसे में जिला मुख्यालय के कोविड वार्ड में 30 कंसंट्रेटर हो गए है। नए कंसंट्रेटर मिलने के बाद ऑक्सीजन की समुचित उपलब्धता मरीजों के लिए हो सकेगी।

और भी ढेर सारी खबरें… पढऩे के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें…

WEBSITE LINK: http://badhtikalam.com/

APP LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US                        

YOUTUBE LINK: https://www.youtube.com/channel/UCbnnxxxZS5aSQfcyrBXKTow

FACEBOOK LINK: https://www.facebook.com/BadhtiKalam