शौर्य प्रदर्शन के साथ मनाया विजयदशमी पर्व, आर्य वीर दल

गंगापुरसिटी। सार्वदेशिक आर्य वीर दल गंगापुरसिटी के तत्वावधान में शुक्रवार को धूमधाम से विजयदशमी पर्व मनाया गया। सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम के दौरान आर्य वीरों ने शोर्य प्रदर्शन कर सभी को रोमांचित कर दिया। प्रवक्ता भरत आर्य ने बताया कि वैदिक राष्ट्रीय प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि आर्य वीर दल प्रांतीय मंत्री गगेन्द्र सिंह आर्य, अध्यक्ष बीएसएनएल के पूर्व सुपरवाइजर हरीसिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि सत्यम आर्य, अभिलाषा आर्या, प्रधान रमेश किशोरपुरा, रमेश गर्ग, सदभाव आर्य, प्रांतीय कोषाध्यक्ष गोविंद आर्य, राष्ट्रीय संरक्षक मदनमोहन आर्य का स्वागत किया गया। नगर संचालक आशुतोष आर्य ने बताया कि कार्यक्रम के तहत व्यायाम एवं नित्य प्रति करने योग्य सूर्यनमस्कार, जूडो कराटे, लाठी संचलन, तलवार संचलन, आसन, पिरामिड मानव, स्तूप, आग का गोला, कमांडों प्रदर्शन आदि की प्रस्तुति दी। हेरत अंगेज प्रदर्शन को देख कर दर्शक दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गए। सीए अभिषेक बंसल ने ‘ब्रह्म तेज और छात्र धर्म में इसका ना कोई सानी है, आर्य वीर बन जाए हम सब… की प्रस्तुति दी। सचिव, वंश, शिव, आर्यन आदि ने भी गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि गगेन्द्र सिंह आर्य ने बताया कि आर्य वीरों को संस्कृति के रक्षण के लिए प्रेरित किया जाता है। यहीं आर्यवीर आगे चलकर समाज मे विभिन्न सेवा कार्यो में अपनी भूमिका सुनिश्चित करेंगे।

READ MORE: सजने लगी सजावटी पोस्टरों की दुकानें, दीपावली का त्योहार नजदीक

विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि बच्चों को आज के आधुनिक युग मे कुसंगति एवं दुव्र्यसनों से बचाने के लिए उन्हें छोटी उम्र से ही सुसंस्कार दिया जाना आवश्यक है। आर्य वीर दल इस कार्य को सक्रियता से कर राष्ट्र निर्माण में कर अपनी भूमिका निभा रहरा है। जिस प्रकार कच्चे फल को ही उपयुक्त वातावरण प्रदान कर पकाया जाता है, उसी प्रकार बच्चों को आर्य वीर दल से बाल्यवस्था से जोड़कर सुसंस्कृत किया जा सकता है। आर्य वीरांगना दल की प्रधान शिक्षिका अभिलाषा आर्या ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति में बालकों को आर्य वीर दल में भेजने के साथ ही बालिकाओ को भी आर्य वीरांगना दल की शाखाओं व समय-समय पर आर्य वीर दल के शिविरों में भेजकर उन्हें आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिलाया जाए। कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व सुपरवाइजर हरिसिंह राजपूत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान अभिषेक बंसल, राष्ट्रीय संरक्षक मदन मोहन आर्य, रमेश आर्य, संयोजक प्रदीप शर्मा, रोहन आर्य, विशाल आर्य, प्रवीण पुजारी, शुभम आर्य, मनोज आर्य, संजय आर्य, संतोष मसावता, वैभव, हेमराज, ओमेंद्र सिंह राजपूत आदि मौजूद थे।

विजयदशमी पर्व मनाया
बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व विजयदशमी शुक्रवार को क्षेत्र में परम्परागत रूप से मनाया गया। कोरोना महामारी के चलते कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ, लेकिन विजयदशमी के मौके पर लोगों ने इष्ट देव सहित शस्त्र पूजन किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को दशहरा की शुभकामनाएं दी। मंदिरों में सुबह से ही दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए देखें…WEBSITE LINK: http://badhtikalam.com/