विज्ञान व गणित में ‘विवेकानंद स्कूल’ ने लहराया परचम

94.80 प्रतिशत अंक के साथ यश तिवारी रहे टॉपर
badhtikalam.com गंगापुर सिटी।
विवेकानंद संस्कार सीनियर सैकण्डरी स्कूल ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए जिले में विज्ञान व गणित में परचम पहराया है।
संस्था प्रधान अजय सिन्हा ने बताया कि विद्यालय के छात्र यश तिवारी ने 94.8 प्रतिशत, शुभम सिंह खटाना ने 86.60 प्रतिशत, अनघ सिन्हा ने 85.80 प्रतिशत, सौरभ शर्मा ने 85 प्रतिशत, अभिषेक यदुवंशी और सोहेल खान ने 83.60 प्रतिशत, उद्धवराज मीना ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं कई विद्यार्थियों ने गणित व विज्ञान जैसे विषयो में 100 में से 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विवेकानंद संस्कार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के निदेशक अजय सिन्हा ने सभी विद्यार्थियो को बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद स्कूल दिखावे और आडम्बर से दूर रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ही फोकस रखता है। यह उसी का परिणाम है। विद्यालय की ऑनलाइन क्लासेस भी लॉकडाउन के दौरान से ही चल रही हैं। वहीं एडमिशन प्रक्रिया भी ऑनलाइन चल रही है।

पल-पल की खबर से अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam