कहां गए दो-दो हजार रुपए के 9760 करोड!

आरबीआई का खुलासा: इतनी राशि के दो हजार के नोट जमा या बदले नहीं गए


भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार 9760 करोड़ मूल्य के 2000 मूल्यवर्ग के नोट जमा या बदले नहीं गए। 19 मई, 2023 को प्रचलन में 97.26 प्रतिशत बैंक नोट या तो जमा कर दिए गए हैं या बदले गए हैं।

भारतीय रिज़र्व बैंक ने 2000 मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। 19 मई 2023 को नोटों की कीमत 3.56 लाख करोड़ रुपए थी। 30 नवंबर को प्रचलन में मूल्य गिरकर 9760 करोड़ रुपए हो गया। 19 मई 2023 को कारोबार की समाप्ति पर चलन में रहे 2000 रुपए के नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपए था। 30 नवंबर 2023 को घटकर 9760 करोड रुपए रह गया। इस प्रकार 19 मई 2023 तक चलन में रहे 2000 रुपए के कुल नोट में से 97.26 प्रतिशत से अधिक वापस आ चुके हैं।