पंडित नेहरू को सोनिया, मनमोहन, प्रणब, राहुल और अंसारी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी सहित कई लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जयंती पर गुरुवार को उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। गांधी, डॉ. सिंह, राहुल गांधी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के साथ ही कांग्रेस के कई सांसदों तथा वरिष्ठ नेताओं ने यहां पंडित नेहरू की समाधि शांति वन में उन्हें पुष्प अर्पित किये। इस दौरान एक सर्वधर्म सभा का भी आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।