
बनेगा विश्व रिकॉर्ड
लखनऊ। दीपावली के मौके पर अयोध्या में दीप जलाने का विश्व रिकॉर्ड बनेगा। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राज्यपपाल व मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शिरकत कर श्रीराम, माता सीता के स्वरूप की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके तहत राम का पैडी पर 25 लाख दीपक जलाए जाएंगे। वहीं अयोध्या शहर में भी 10 लाख दीप जलाए जाएंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराम, जानकी व लक्ष्मण के प्रतीकात्मक स्वरूप का पूजन करेंगे। इसी दौरान श्रीराम का राज्याभिषेक भी किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दीपावली की तैयारियों की लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग व स्थानीय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 28 से 30 अक्टूबर तक अयोध्या में अलग अलग स्थानों पर रामायण पर आधारित प्रसंगों पर देश व विदेश के कलाकारों की ओर सें कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर मलेशिया, म्यांमार, थाईलैंड, इंडोनेशिया, कंबोडिया तथा नेपाल के कलाकारों द्वारा रामलीला की प्रस्तुति की जाएगी।