मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कोरोना महामारी के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर दी। उन्होंने 4 लाख 14 हजार जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न सुरक्षा के रूप में प्रति व्यक्ति 10 किलोग्राम गेहूं तथा प्रति परिवार एक किलोग्राम दाल निशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय किया है। गहलोत ने इसके लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 37.74 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उल्लेखनीय है कि अशोक गहलोत ने कोरोना महामारी के कारण आजीविका संकट का सामना कर रहे जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, जिन्हें खाद्य सुरक्षा की आवश्यकता है तथा पूर्व में हुए सर्वे से वंचित रह गए थे। मुख्यमंत्री के इस निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से 22 जुलाई से 15 अगस्त के दौरान कराए गए सर्वे में 4 लाख 14 हजार 303 परिवारों के 15 लाख 36 हजार 28 व्यक्तियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। मुख्यमंत्री ने इन सभी को प्रति व्यक्ति 10 किलोग्राम गेहूं तथा प्रति परिवार एक किलो दाल निशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Related Articles
विकास अधिकारी ने सीएम रिलीफ फंड में दिया एक लाख का सहयोग
सवाई माधोपुर। कोरोना की वैश्विक आपदा के समय में भामाशाह एवं सहयोग करने वाले आगे बढकर सहयोग कर रहे है। आपदा की घडी में सवाई माधोपुर विकास अधिकारी रामावतार मीना ने सीएम रिलीफ फंड में […]
अस्थि विसर्जन के लिए निःशुल्क चलेंगी बसें- मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार से बनी सहमति
जयपुर। प्रदेश में लॉकडाउन लागू होने के बाद विभिन्न कारणों से दिवंगत हुए लोगों के परिजन अस्थि विसर्जन के लिए जा सकें, इसके लिए जाने वाली विशेष बसें निःशुल्क संचालित होंगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत […]
लॉयन्स क्लब गरिमा के सेवा कार्यों का प्रांतपाल ने किया सम्मान
विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए एक दर्जन पुरस्कारगंगापुर सिटी / ग्वालियर। प्रांत 3233ई1 के प्रान्तपाल लॉयन सुनील गोयल द्वारा वर्ष 2021-22 के दौरान प्रांत में लॉयंस क्लबों द्वारा किए गए सेवाकार्यों को सम्मानित किए जाने […]