पल-पल की खबर से रहें अपडेट
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना
  • राजस्थान न्यूज
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • शिक्षा
  • धर्म/ज्योतिष
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • Contact
  • E-Paper
News Ticker
  • [ August 19, 2026 ] खंडेलवाल महिला मंडल ने मनाया लहरिया उत्सव राजस्थान न्यूज
  • [ August 11, 2026 ] गंगापुर सिटी में 14 अगस्त को तिरंगा रैली राजस्थान न्यूज
  • [ August 1, 2026 ] चार्टर डे पर लायंस क्लब गरिमा का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर राजस्थान न्यूज
  • [ July 27, 2026 ] महावीर भवन स्थानक में चातुर्मास 28 से प्रारंभ धर्म/ज्योतिष
  • [ July 27, 2026 ] नसियां जी में 175 पौधों का वृक्षारोपण, 24 तीर्थंकरों के नाम अपनाए परिवार राजस्थान न्यूज
Homeराजस्थान न्यूजनीट 2026 में AIR 815 प्राप्त करने वाली अनन्या गुप्ता का खण्डेलवाल सोशल ग्रुप ने किया सम्मान

नीट 2026 में AIR 815 प्राप्त करने वाली अनन्या गुप्ता का खण्डेलवाल सोशल ग्रुप ने किया सम्मान

July 23, 2026 badhtikalam राजस्थान न्यूज 0
नीट-2026 में AIR 815 प्राप्त करने वाली अनन्या गुप्ता का खण्डेलवाल सोशल ग्रुप द्वारा सम्मान। Caption (Image Caption)
खण्डेलवाल सोशल ग्रुप ने नीट-2026 में AIR 815 प्राप्त करने वाली अनन्या गुप्ता का सम्मान किया।

गंगापुर सिटी। खण्डेलवाल सोशल ग्रुप के सदस्यों ने मंगलवार को नीट (NEET)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 815 प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली छात्रा अनन्या गुप्ता के निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया। इस दौरान ग्रुप के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अनन्या को शुभकामनाएं दीं तथा उनकी उपलब्धि को पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

अनन्या गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी की प्रेरणा, अनुशासित पारिवारिक वातावरण तथा माता-पिता के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया एवं मोबाइल का सीमित और विवेकपूर्ण उपयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि लक्ष्य पर निरंतर फोकस बनाए रखना ही सफलता का मूलमंत्र है।

खण्डेलवाल सोशल ग्रुप के अध्यक्ष अरविंद खण्डेलवाल ने कहा कि अनन्या ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर समाज एवं गंगापुर सिटी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान करने से अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। वहीं ग्रुप के मंत्री राजेश ठाकुरिया ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना संगठन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर अनन्या के पिता राजेश राजौरिया ने सम्मान के लिए खण्डेलवाल सोशल ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का यह सम्मान उनकी बेटी को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। उल्लेखनीय है कि अनन्या के माता-पिता दोनों सरकारी शिक्षक हैं। कार्यक्रम में गोपाल डांस, देवेश पितलिया, महेश ठाकुरिया, पंकज खुंटेटा, बद्री प्रसाद बड़ाया, विनोद टोडवाल, अनिल डांस सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related

  • AIR 815
  • Ananya Gupta
  • Arvind Khandelwal
  • badhti kalam News
  • Education News
  • GANGAPUR CITY
  • GANGAPUR CITY NEWS
  • Government Teacher
  • Khandelwal Social Group
  • Medical Aspirant
  • NEET 2026
  • NEET Success
  • NEET Topper
  • rajasthan news
  • Rajesh Rajouria
  • Rajesh Thakuriya
  • Social Honour
  • Student Achievement
  • Student Felicitation
गंगापुर सिटी के बाबा श्री श्याम मंदिर में तृतीय पाटोत्सव की तैयारियों का दृश्य।Previous

31 जुलाई को बाबा श्री श्याम मंदिर का तृतीय पाटोत्सव

नसियां जी परिसर में 24 तीर्थंकरों के नाम से आयोजित वृक्षारोपण अभियान का पोस्टर।Next

चातुर्मास आगमन पर 24 तीर्थंकरों के नाम से होगा वृक्षारोपण

Related Articles

राजस्थान न्यूज

शहर में गुटखा व जर्दा की कालाबजारी चरम सीमा पर

April 15, 2020 badhtikalam राजस्थान न्यूज, स्वास्थ्य 0

गंगापुर सिटी। सरकार की तरफ से कोरोना वायरस के संक्रमण को देखेते हुए सार्वजनिक स्थलों पर पान, गुटखा खाकर उसकी पीक थूकने को प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद भी कस्बे व क्षेत्र में गुटखा […]

राजस्थान न्यूज

जिले में तीन के रिकवर होने के बाद 2 एक्टिव केस

July 9, 2021 badhtikalam राजस्थान न्यूज, स्वास्थ्य 0

गंगापुरसिटी. सवाई माधोपुर जिले में शुक्रवार को कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया है। वहीं जिले के कुल 5 एक्टिव केस में से 3 केस नेगेटिव होने के बाद जिले में अब मात्र 2 […]

राजस्थान न्यूज

नीट-2022 में भी फिर डी.एस.साईंस अकेडमी इंस्टीट्यूट रहा अव्वल

September 9, 2022 badhtikalam राजस्थान न्यूज 0

गंगापुर सिटी। एफसीआई गोदाम रोड़ स्थित डी.एस.साईंस इंस्टीट्यूट ने हाल ही में घोषित नीट परिणाम 2022 में एक बार फिर अपना सर्वोच्च प्रदर्शन दोहराया है। संस्थान से टारगेट बेच में अध्ययनरत छात्र भुवनेश सिंघल पुत्र […]

Recent Posts

  • खंडेलवाल महिला मंडल ने मनाया लहरिया उत्सव
  • गंगापुर सिटी में 14 अगस्त को तिरंगा रैली
  • चार्टर डे पर लायंस क्लब गरिमा का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Recent Comments

  • पल-पल की खबर से रहें अपडेट - badhtikalam.com on कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7
  • पल-पल की खबर से रहें अपडेट - badhtikalam.com on  BCCI के नए प्लान ने उड़ाए होश
  • Merritt Hodkiewicz on भाजपा सवाईमाधोपुर की महत्वपूर्ण जिला संगठनात्मक बैठक का आयोजन

Archives

Badhti Kalam, Sindhi Colony Gangapur City, Rajasthan, India (322201)
Phone : +91-9887454960
Email : badhtikalam@gmail.com
Our Privacy Policy
Recent Posts
  • खंडेलवाल महिला मंडल ने मनाया लहरिया उत्सव August 19, 2026
  • गंगापुर सिटी में 14 अगस्त को तिरंगा रैली August 11, 2026
  • चार्टर डे पर लायंस क्लब गरिमा का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर August 1, 2026
  • महावीर भवन स्थानक में चातुर्मास 28 से प्रारंभ July 27, 2026
  • नसियां जी में 175 पौधों का वृक्षारोपण, 24 तीर्थंकरों के नाम अपनाए परिवार July 27, 2026
राजस्थान न्यूज

चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने मिठाई, मावा व घी के सेम्पल लिए

November 8, 2023 1

-विभाग की ओर से गंगापुर सिटी व वजीरपुर में कार्रवाई गंगापुर सिटी। चिकित्सा विभाग की ओर से त्योहारी सीजन को जिले में खाद्य पदार्थों के नमूने लेने एवं निरीक्षण का कार्य जोरों से किया जा […]

Powered By Badhti Kalam | © @badhtikalam.com | Design & Developed By UiSlick