भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पुनिया के निर्वाचन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपाई

गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया के भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में निर्वाचन कार्यक्रम एवं अभिनंदन समारोह में भाग लेने के लिए गंगापुर सहित आसपास के क्षेत्र से भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जयपुर पहूंचे। गंगापुर सिटी से पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जयपुर के लिए रवाना हुए थे। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के अलावा कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुनकटा, भवानी मानपुर एवं चारों मंडलों के कई कार्यकर्ता शामिल थे।