चाणक्य परिवार ने किया बार एसोसिएशन अध्यक्ष का सम्मान

बार एसोसियेशन अध्यक्ष अनिल दुबे।

गंगापुर सिटी। चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज द्वारा नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल दुबे का सम्मान किया गया। विजय पैलेस में चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज द्वारा हाल ही गंगापुर सिटी बार एसोसिएशन के चुनावों में तीसरी बार नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल दुबे का चाणक्य परिवार समन्वयक व सनाढ्य गौड ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमन्त शर्मा द्वारा दुबे का माल्यार्पण कर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान व अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि मेरे योग्य बार एसोसिएशन के समन्धित जो भी कार्य होगा मैं उसके लिए हमेशा तैयार रहूँगा। सनाढ्य गौड ब्राह्मण समाज महामंत्री नरेश शर्मा, धनेश शर्मा प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, महेंद्र लोढी, हरिगोपाल शर्मा, युवा प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष राकेश जैमिनी, चंदन शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, श्याम सेवा सहित कई समाज के गणमान्य ब्रह्मजन उपस्थित थे।