
– फडणवीस के सामने गुडधे उम्मीदवार
मुम्बई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांगे्रस की पहली सूची में 48 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए है। इनमें पार्टी के प्रमुख नेताओं के नाम भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले को सकोली से प्रत्याशी बनाया गया है। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय विलासराव देशमुख के दो पुत्रों को भी टिकट दिया गया है। धीरज विलासराव देशमुख को लातूर ग्रामीण और अमित देशमुख को लातूर शहर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।
READ MORE: बसपा ने 8 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चहण को कराड दक्षिण से, डी. वाई. पाटिल के पोते ऋतुराज संजय पाटिल को कोल्हापुर दक्षिण से, ज्योति गायकवाड़ को पार्टी ने धारावी सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाया है। ज्योति गायकवाड़ मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा गायकवाड़ की बहन हैं। पार्टी ने राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के सामने नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से प्रफुल्ल विनोद राव गुडधे को प्रत्याशी घोषित किया है।
