
जयपुर। राज्य की भाजपा सरकार ने इस बार दीपावली पर कर्मचारियों को दोहरी खुशी का तोहफा दिया है। दीपावली से पहले वेतन देने की घोषणा के बाद राज्य की भजनलाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा दिया है। पिछले दिनों केन्द्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा की थी। राज्य सरकार की ओर से 24 अक्टूबर को जारी इस निर्णय से प्रदेश के 8 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा।
READ MORE: कांग्रेस ने महाराष्ट्र में घोषित किए 48 प्रत्याशी
गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था। इस आदेश के बाद महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत हो गया है। बढ़ोतरी किए गए महंगाई भत्ते का लाभ १ जुलाई से दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 13 अक्टूबर को कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की थी। वहीं दीपावली त्योहार को देखते हुए सरकार ने दीपावली से पहले 30 अक्टूबर वेतन देने की मंजूरी प्रदान की थी। अब महंगाई भत्ता बढ़ा कर दीपावली की खुशिया बढ़ा दी है।
