क्रिकेटर धोनी का फैन स्कूल से सस्पेंड, गणित के हर सवाल के जवाब में लिखा था “Thala”

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के फैन धोनी को तमिल भाषा के शब्द Thala भी कहते हैं। इसका मतलब लीडर होता है। माही के प्रति दीवानगी एक फैन में इस कदर बढ़ गई कि उसने गणित के प्रश्न पत्र में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर में Thala लिखा। इस पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी के फैन गजोधर को स्कूल प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया।
गजोधर क्रिकेट और एमएस धोनी के दीवाने हैं और वे उन्हें एक बार फिर से खेलते हुए देखना चाहते हैं। धोनी एक बार फिर आईपीएल खेल सकते हैं उन्हें सीएसके ने चुना है। चेन्नई सुपर किंग्स टीम में धोनी पहले भी खेलते रहे हैं।

READ MORE: आरबीआई ने एक और बैंक का लाइसेंस किया रद्द

धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सालाना करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। बाइक और कार के शौकीन माही की कुल संपत्ति 1000 करोड़ से अधिक है। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को रिकॉर्ड 5 बार चैंपियन बनाया जबकि 2 बार चैंपियंस लीग का खिताब भी दिलाया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी को चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2023 के लिए 12 करोड़ में रिटेन किया था।