आईपीएल 2024: रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने पर रोहित प्रेमियों में रोष

लाखों फॉलोअर्स घटे


भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने कप्तान पद से हटा दिया है। फ्रेंचाइजी द्वारा रोहित का स्थान अब हार्दिक पंड्या लेंगे। वहीं रोहित के फैंस को यह फैसला नागवार गुजरा है और वे अपना रोष जता रहे हैं। फैन विभिन्न तरीकों से अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। कोई मुंबई इंडियंस की जर्सी में आग लगा रहा है तो कोई मुंबई इंडियंस का नाम लिखे अन्य वस्तुओं को जला रहे
रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का असर सोशल मीडिया अकाउंट पर भी दिख रहा है। हार्दिक को कप्तान बनाने के दौरान मुंबई के इंस्टाग्राम पर 13.2 मिलियन फॉलोअर्स थे फिलहाल करीब मुंबई के फॉलोअर्स 12.5 मिलियन हो गए हैं। क्रिकेटर रोहित शर्मा की इस मामले में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।