बदमाश प्रिंस को पुलिस ने गोली मारकर किया गिरफ्तार


पंजाब के मोहाली में लांडरां रोड पर सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) और दो बदमाशों में दोनों तरफ से फायरिंग हुई जिसमें बदमाश प्रिंस के गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने पटियाला निवासी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इसे एनकाउंटर में क्रॉस फायरिंग बता रही है।

बदमाशों पर लूट और फिरौती के मामले लंबित है। पुलिस के अनुसार प्रिंस नाका तोड़कर भाग रहा था। रोकने पर प्रिंस ने फायरिंग कर दी। गाड़ी में प्रिंस का साथी कर्मजीत भी था।