
-करवा चौथ पर पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत
गंगापुर सिटी। क्षेत्र में रविवार को करवा चौथ का पर्व परम्परागत तरीके से मनाया गया। सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा और पूजा की। चौथ माता बाजार स्थित चौथ माता मंदिर में दिन भर पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। सुबह से शुरू हुआ सिलसिला लगातार चलता रहा। इसके चलते शहर के कई प्रमुख बाजारों में भीड़ का आलम बना रहा। इससे आवागमन भी प्रभावित रहा। हालाकि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली थाना की ओर से मंदिर के आसपास महिला कांस्टेबल सहित पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
